Dakshin Bharat Rashtramat

भाजपा के तीन साल के शासन में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ : वेंकैया

भाजपा के तीन साल के शासन में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ : वेंकैया

चेन्नई। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को यहां कहा कि केन्द्र में भाजपा के तीन साल के कार्यकाल की सबसे ब़डी उपलब्धि है कि कोई भी घोटाला या भ्रष्टाचार नहीं हुआ। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, इससे पहले जमीन पर राष्ट्रमंडल खेल घोटाला हुआ, जमीन के अंदर कोयला घोटाला हुआ, अंतरिक्ष में थ्री जी घोटाला हुआ। नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मोदी उत्सव के तहत सात दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि उस (पूर्व के संप्रग शासन के) तीन साल की तुलना में भाजपा शासन में कोई घोटाला, कांड या भ्रष्टाचार नहीं हुआ। नेतृत्व पूरी तरह पाक साफ है। यह उल्लेख करते हुए कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को पहचान और सम्मान मिला, उन्होंने कहा कि समूचा विश्व भारत पर फोकस कर रहा है।उन्होंने कहा, वैश्विक अर्थव्यवस्था सुस्त हो रही है। अमेरिका की विकास दर तीन प्रतिशत है। भारत में यह करीब सात प्रतिशत है। मंत्री ने कहा कि पहले (संप्रग शासन में) नीतिगत ज़डता थी लेकिन अब एक ऊर्जावान नेता हैं। उन्होंने कहा, ऐसे नेता, जिनकी दुनिया भर में मान्यता है। उन्होंने कहा, एक सर्वेक्षण के मुताबिक मोदी फिर से प्रधानमंत्री निर्वाचित होंगे। यह देश की भावना है

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture