Dakshin Bharat Rashtramat

सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई, अब 47 चीनी ऐप पर लगाई पाबंदी

सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई, अब 47 चीनी ऐप पर लगाई पाबंदी
सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई, अब 47 चीनी ऐप पर लगाई पाबंदी

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। सरकार ने चीन के 47 और ऐप्स पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अब तक चीन के कुल 106 मोबाइल ऐप को देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के लिए नुकसानदेह बताते हुए रोक लगाई जा चुकी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्र ने बताया कि जिन 47 नए चीनी ऐप पर अब रोक लगाई गई है, वे पहले बंद किए गए ऐप के ही प्रतिरूप अथवा भिन्न रूप हैं।

सूत्र ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिन नए ऐप पर रोक लगाई गई है, उनकी सूची तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई है और न ही इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है।

सरकार ने इससे पहले 29 जून को चीन के 59 ऐप पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सरकार ने इन ऐप को देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture