Dakshin Bharat Rashtramat

आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे फिर देश को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।’

प्रधानमंत्री ने इससे पहले 19 मार्च को राष्ट्र को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन में कोरोना महामारी के मद्देनजर 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया था। अब प्रधानमंत्री ने एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करने की बात कही है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अपने संबोधन में प्रधानमंत्री देशवासियों से अपील कर सकते हैं कि कोरोना को परास्त करने के लिए एहतियात का गंभीरता से पालन करें। चूंकि ‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें लोगों ने नियमों का पालन न करते हुए दूसरों के स्वास्थ्य को भी संकट में डाला।

About The Author: Dakshin Bharat