Dakshin Bharat Rashtramat

दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया के जरिए लॉकडाउन संबंधी सवालों के जवाब देगी

दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया के जरिए लॉकडाउन संबंधी सवालों के जवाब देगी

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब सोशल मीडिया के जरिए देगी।

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्ववीटर हैंडल पर लिखा कि लोग आज शाम पांच बजे से छह बजे के बीच लोग लॉकडाउन यानी बंद के बारे में अपने सवाल पूछ सकते हैं। दिल्ली पुलिस उनके सवालों का जवाब देगी। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को बीमारी से दूर रहने के लिए घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है।

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कहा, ‘दिल्लीवासियों, अगर लॉकडाउन को लेकर आपके कोई सवाल हैं तो आप आज शाम पांच से छह बजे के बीच #लॉकडाउनक्वैरी हैशटैग से ट्वीट करिए। हम आपके सवालों के जवाब देंगे।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू के लिए 31 मार्च तक राष्ट्रीय राजधानी में पूर्ण बंद की रविवार को घोषणा की थी।

दिल्ली पुलिस ने उसी दिन सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी और विरोध प्रदर्शनों तथा अन्य कार्यक्रमों पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया था।

अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत किसी एक स्थान पर चार या अधिक लोगों के जमा होने पर रोक है। दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक 30 मामले दर्ज किए गए हैं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture