Dakshin Bharat Rashtramat

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई आज अंतिम बार पीठ में शामिल हुए

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई आज अंतिम बार पीठ में शामिल हुए

सीजेआई रंजन गोगोई

नई दिल्ली/भाषा। भारत के निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के कक्ष संख्या एक में पीठ में अंतिम बार शामिल हुए। शीर्ष अदालत का कक्ष संख्या एक प्रधान न्यायाधीश का कक्ष होता है।

न्यायमूर्ति गोगोई महज चार मिनट के लिए इस पीठ में बैठे। पीठ में उनके अतिरिक्त न्यायमूर्ति एसए बोबडे भी थे, जो देश के अगले प्रधान न्यायाधीश बनने वाले हैं।

इस दौरान उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश खन्ना ने बार की ओर से प्रधान न्यायाधीश के प्रति आभार व्यक्त किया। भारत के प्रधान न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है।

शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति गोगोई राजघाट जाएंगे। वे पिछले साल प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण करने के बाद भी राजघाट गए थे।

न्यायमूर्ति गोगोई बाद में सभी उच्च न्यायालयों के 650 न्यायाधीशों और 15,000 न्यायिक अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करेंगे। न्यायमूर्ति गोगोई द्वारा सभी न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों को अपना संदेश भी दिए जाने की भी उम्मीद है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture