Dakshin Bharat Rashtramat

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर मोदी पर साधा निशाना

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर मोदी पर साधा निशाना

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सासंद शत्रुध्न सिन्हा ने पंजाब नेशनल बैंक में हुए हजारों करो़ड रुपये के घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग की है। श्री सिन्हा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी के चौकीदार वाले बयान की याद दिलाते हुए कहा ’’’’एक राष्ट्रीय बैंक में अप्रत्याशित घोटाला …और सरकार में सर्वोच्च पद पर बैठे लोगों में स्पष्ट रूप से जिम्मेदारी की कमी। ब़डे मियां तो ब़डे मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह। न ही चौकीदार ए वतन न ही वित्त मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण आया है।’’’’ श्री सिन्हा ने कहा ’’माननीय सर, जब आपने कहा था कि कांग्रेस को ६० साल दिये, आप मुझे ६० महीने दे दो। लोगों को चौकीदार उस घोषणा का मतलब तब समझ नहीं आया था। हम लोग अब उस सांकेतिक संदेश को समझ रहे हैं। बल्ले बल्ले! जियो! पीएनबी जिंदाबाद। जय हिंद!’’ उन्होंने कहा कि भारत एक मात्र देश है जहां सर्वोच्च पद पर बैठे लोग समुचित स्पष्टीकरण के साथ सामने नहीं आते हैं लेकिन इसे राष्ट्र जानना चाहता है। अगर लोगों के लिए मायने नहीं रखता है तब भी। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड को भी सख्त साक्षात्कार देना प़डा। लेकिन यहां साक्षात्कार सिर्फ सरकारी दरबारियों को मिलता है। उन्होंने इससे पहले भी एक अन्य ट्वीट में लिखा था, ’’हे प्रधान सेवक, हे प्रधान रक्षक, चौकीदार-ए-वतन, सभी धोखेबाज दिनदहा़डे फ्राड कर विदेश भाग गए, क्या हम नेहरू को ब्लेम कर सकते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय उ़डानों के लिए एयरलाइंस को लाइसेंस दिया?’’ श्री सिन्हा ने कहा ’’ब़डा चौकीदार सो गया, छोटा दमदार खो गया, और हम सब देखते रह गए।’’

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture