Dakshin Bharat Rashtramat

मुख्य सचिव को न्याय मिलेगा : राजनाथ सिंह

मुख्य सचिव को न्याय मिलेगा : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से संबंधित घटनाक्रम पर चिंता तथा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मामले में न्याय किया जाएगा। प्रकाश के साथ-साथ भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के दानिक्स अधिकारियों तथा अधीनस्थ सेवाओं के अधिकारियों के एक शिष्टमंडल ने गृह मंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की और इस मामले में अपना पक्ष रखा। सिंह ने ट्वीट किया, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के साथ हुई घटना से गहरा दुख हुआ है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के साथ कथित हाथापाई पर मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से रिपोर्ट मांगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने उपराज्यपाल से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर सोमवार रात वरिष्ठ अधिकारी अंशु प्रकाश के साथ कथित हाथापाई के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर कथित रुप से बदसलूकी के विरोध में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संघ ने मंगलवार को राजघाट पर कैंडल मार्च निकाला। संघ से जु़डे नौकरशाह शाम को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर एकत्रित हुए और कैंडल मार्च निकला।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture