Dakshin Bharat Rashtramat

आग लगाकर नहीं, एलपीजी देकर जीतते हैं चुनाव : भाजपा

आग लगाकर नहीं, एलपीजी देकर जीतते हैं चुनाव : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ’’आग लगाने’’ संबंधी बयान पर तीखे प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि चुनाव आग लगाकर नहीं, बल्कि गरीबों के घरों में रसोई गैस के सिलेंडर, पानी और बैंक खातों में उनका पैसा पहुंचाकर जीते जाते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां संवाददाताओं में एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव गरीबों को उनका हक दिलाकर जीते जाते हैं। उन्होेंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ’’रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’’ के फार्मूले पर काम रही है जिससे गरीबों के जीवन में भारी बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीबों को उनको घरों में रसोई गैस पहुंचाई है। लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया है और लोगों को सब्सिडी का धन सीधे उनके बैंक खातों में दिया जा रहा है। भाजपा ने इन्हीं कारणों से चुनाव जीते हैं। पात्रा ने कहा कि गांधी को आज के दिन इस अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भाजपा के खिलाफ ऐसी भाषा इस्तेमाल कर कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय जनता और लोकतंत्र का मजाक उ़डाया है। भाजपा नेता ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु को़डा को भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल की सजा होने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की विचारधारा भ्रष्टाचार की विचारधारा है। को़डा इसका एक उदाहरण भर हैं। वह कांग्रेस के सहयोग से संवैधानिक ढांचे को तो़डकर मुख्यमंत्री बने थे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके राजनीतिक सचिव अहमद पटेल और और राहुल गांधी का पूरा समर्थन को़डा को प्राप्त था। उन्होंने कहा कि को़डा के खिलाफ यह फैसला पूरी कांग्रेस पार्टी का कटघरे में ख़डा करता है। इससे साफ जाहिर है कि घोटालों और घपलों के माध्यम से गरीबों की जेब काटी जा रही थी। कांग्रेस कहती है कि उसकी विचारधारा सबसे प्राचीन है लेकिन यह भ्रष्टाचार की विचारधारा है जो न्यायालय के माध्यम से सामने आ रही है। यह उसकी वास्तविक सोच है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture