Dakshin Bharat Rashtramat

सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान नियंत्रण रेखा पार करने वाला भारतीय सैनिक दोषी करार

सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान नियंत्रण रेखा पार करने वाला भारतीय सैनिक दोषी करार

नई दिल्ली। पिछले वर्ष सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान जाने वाले भारतीय सैनिक को सेना की एक अदालत ने दोषी ठहराया है और सैनिक के लिए तीन महीने जेल की सजा की सिफारिश की गई है।

पाकिस्तान ने जनवरी में इस सैनिक को भारत के सुपुर्द कर दिया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना की अदालत ने चंदू बाबूलाल चव्हाण को तीन महीने कैद की सजा सुनाई है लेकिन सजा को उचित अधिकारियों की मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

उन्होंने बताया कि सिपाही बाबूलाल चव्हाण के मामले की सुनवाई जनरल कोर्ट मार्शल द्वारा की गई।

चव्हाण सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं। उनकी तैनाती 37 राष्ट्रीय राइफल्स में थी।

पिछले वर्ष सितंबर में भारत ने नियंत्रण रेखा पार स्थित आतंकी ठिकानों पर सजिर्कल स्ट्राइक की थी जिसके कुछ घंटों बाद सिपाही कश्मीर में गलती से सीमा पार कर गया था।

चव्हाण महाराष्ट्र में धुले जिले के बोर्विहिर गांव का रहने वाला है। पाकिस्तान सेना द्वारा सैनिक के पकड़े जाने की खबर सुनने के बाद उसकी दादी की सदमे से मौत हो गई थी।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture