Dakshin Bharat Rashtramat

बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाएं चिकित्साकर्मी : नायडू

बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाएं चिकित्साकर्मी : नायडू

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश में हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों से हो रही असमय मौतों पर गहरी चिंता जताते हुए मंगलवार को इनकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य नीति में बदलाव और युद्धस्तर पर समयबद्ध कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता जताई। नायडू ने देश भर के राज्यों के स्वास्थ्य की स्थिति पर यहां एक रिपोर्ट जारी करते हुए यह बात कहीं। अपनी तरह की पहली यह रिपोर्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया और इंस्टिच्यूट आफ हेल्थ मेट्रिक्स ऐंड इवैल्यूएशन ने केंद्रीय स्वास्स्थ्य मंत्रालय के सहयोग से तैयार की है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पिछले २५ वर्षों में देश स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को लेकर ब़डे बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हृदय रोग , पक्षाघात तथा मधुमेह जैसी असंचारी बीमारियों एवं स़डक हादसों में असमय मौतों की संख्या ब़ढ गई है। इसके साथ ही ब़डी संख्या में लोग तपेदिक , डायरिया और सांस में संक्रमण जैसी बीमारियों की चपेट में है। इन बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य नीति एवं जीवन शैली में बदलाव और रोकथाम की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने केंद्र,राज्य और स्थानीय निकायों से युद्धस्तर पर कार्यक्रम चलाने को कहा। चिकित्सा के पेशे को मिशन करार देते हुए उपराष्ट्रपति ने इस क्षेत्र से जु़डे लोगों का आह्वान किया कि वे बीमारियों की रोकथाम को लेकर जनजागरूकता अभियान चलायें। द्धङ्गय्ह्र ·र्ैंर्‍ ख्रष्ठक्वद्नय्ध् र्ज्चैंद्यर्‍उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि बच्चों के सपनों को पंख देने के लिए उनकी उचित देखभाल और प्यार देने की जरूरत है। नायडू ने यहां एक कार्यक्रम में बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उचित देखभाल की प्रतिबद्धता को हमें पूरा करना होगा। इसके लिए उनका उचित पालन -पोषण ,संरक्षण और उन्हें प्यार दिए जाने की जरूरत है। बच्चों को भारतीय संस्कृति और ज़डों की भी जानकारी देना भी आवश्यक है। नायडू ने कहा कि बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकें इसके लिए उनकी उचित देखरेख जरूरी है। नायडू ने ’’राज्य स्तर पर बीमारी के बोझ पर की गई पहल’’ विषय पर एक रिपोर्ट जारी करने के मौेके पर यह बात कही। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture