Dakshin Bharat Rashtramat

सपा कार्यकर्ताओं का पुलिस से धक्कामुक्की

सपा कार्यकर्ताओं का पुलिस से धक्कामुक्की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के छात्र सभा के कार्यकर्ताओं की बुधवार को यहां पुलिस से धक्कामुक्की हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम विधान भवन का घेराव करने जा रहा था। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनो में जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। कानून-व्यवस्था के हालात बदतर हुए हैं। मुख्यमंत्री और मंत्री सिर्फ दौरे कर रहे हैं। आम जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उनका कहना था कि शांतिपूर्वक विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने अकारण ही बर्बरता दिखाई।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture