Dakshin Bharat Rashtramat

हम समाज के साथ चलने वाले, उसका दुख-दर्द दूर करने वाले लोग हैं: नड्डा

हम समाज के साथ चलने वाले, उसका दुख-दर्द दूर करने वाले लोग हैं: नड्डा
हम समाज के साथ चलने वाले, उसका दुख-दर्द दूर करने वाले लोग हैं: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। फोटो स्रोत: भाजपा ट्विटर अकाउंट।

जेपी नड्डा ने मप्र भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया

नई दिल्ली/भोपाल/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में लंबे समय में लगभग 15 साल तीन टर्म की सरकार देखी, सरकार चलाई। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में ले जाने में काफी तरक्की की।

नड्डा ने कहा कि एक ऐसा कालखंड आया जब मध्य प्रदेश में दूसरी तस्वीर देखने को मिली। 15 साल की सरकार के कारण आप भूल गए थे कि कांग्रेस की सरकारें कैसे चलती हैं? डेढ़ साल के कांग्रेस के कार्यकाल में आपको वह भी देखने को मिला।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का पतन इतना हुआ है कि वो भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए यह भूल जाते हैं कि वो देश की आलोचना करने लगे हैं। कमलनाथ ने पिछले दिनों कहा कि भारत महान नहीं, बदनाम है। यह कांग्रेस की मानसिकता है।

नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने किसानों से सबसे ज्यादा एमएसपी पर फसलों की खरीद की है। डीबीटी को लेकर मध्य प्रदेश ने रिकॉर्ड बनाया है। मध्य प्रदेश में रोजगार को लेकर जो काम हुआ, वो भी सराहनीय है। स्ट्रीट वैंडर्स को भी मुख्य धारा में शामिल करने का काम किया।

नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों के विकास के लिए पिछले एक साल में 90 हजार करोड़ रुपए खर्च किया गया है। देश में किसानों के लिए अगर काम किसी ने किया तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और केंद्र की सभी योजनाओं को शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लागू किया।

नड्डा ने कहा कि गेहूं की खरीद के मामले में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनाने की क्वालिटी में नंबर वन है। आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बनाने में मध्य प्रदेश नंबर एक पर है।

नड्डा ने कहा कि हम समाज के साथ चलने वाले लोग हैं, समाज का दुख-दर्द दूर करने वाले लोग हैं। मध्य प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के तहत करीब 4,600 रक्त दान यूनिट एकत्र कीं, 5 लाख फेस मास्क बांटे, 3 करोड़ फूड पैकेट बांटे, 1.68 करोड़ राशन किट बांटे हैं।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 80 करोड़ की जनता को अप्रैल से लेकर नवंबर महीने तक 5 किलो गेहूं/चावल प्रति यूनिट और एक किलो दाल प्रति परिवार देने का निर्णय है।

नड्डा ने कहा कि 25 जून को हम आपातकाल विरोध दिवस मनाने वाले हैं। आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने पर एक लाख 25 हजार लोग मीसा एक्ट और डीआईआर के तहर 22 महीने के लिए जेल गए थे। इसमें से 75 हजार से ज्यादा लोग भारतीय जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता थे।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture