Dakshin Bharat Rashtramat

रालोद नेता अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के बाद निधन

रालोद नेता अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के बाद निधन
रालोद नेता अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के बाद निधन

फोटो स्रोत: जयंत चौधरी ट्विटर अकाउंट।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वे 80 साल के थे और हाल में कोरोना संक्रमित हुए थे। उनके बेटे जयंत चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

जयंत ने बताया कि उनके पिता 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्होंने छह मई को सुबह आखिरी सांस ली। उनका गुरुग्राम के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंहजी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’

बता दें कि अजित सिंह ने आईआईटी, खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उनके पिता चौधरी चरण सिंह भारत के प्रधानमंत्री भी रहे थे। अजित सिंह 1986 में राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture