Dakshin Bharat Rashtramat

पीसी चाको ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, गुटबाजी का आरोप लगाया

पीसी चाको ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, गुटबाजी का आरोप लगाया
पीसी चाको ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, गुटबाजी का आरोप लगाया

पीसी चाको। फोटो स्रोत: ट्विटर अकाउंट।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस को बुधवार को बड़ा झटका लगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी चाको ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। बता दें कि चाको केरल में कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं।

चाको ने अपने इस्तीफे के बारे में स्वयं जानकारी दी और कहा कि उसे स्वीकृति के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती गुटबाजी के कारण केरल कांग्रेस टीम के साथ काम करना मुश्किल है।

यही नहीं, उन्होंने हाल में केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट बंटवारे पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस कार्य में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि केरल विधानसभा चुनाव से पहले चाको के इस्तीफे को राजनीतिक विश्लेषक बड़ा झटका मान रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली से नाराज होकर पूर्व में भी कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं।

इससे पहले, चाको दिल्ली में प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद इस्तीफा दिया था।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture