Dakshin Bharat Rashtramat

आ गए एग्जिट पोल, यहां जानिए बिहार में किसकी बहार

आ गए एग्जिट पोल, यहां जानिए बिहार में किसकी बहार

पटना/दक्षिण भारत। बिहार में शनिवार को तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान हुआ। अब सबको 10 नवंबर का इंतजार है जब मतगणना की जाएगी। हालांकि इस बीच एग्जिट पोल आ गए हैं जो विभिन्न सीटों पर वोटों के आकलन के साथ यह संभावना जता रहे हैं कि इस बार बिहार में किसकी सरकार बनेगी। यहां जानिए, इस बार बिहार में किसकी बहार …

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार राजग के खाते में 104-128 सीटें जा सकती हैं। वहीं, महागठबंधन को 108-131 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा लोजपा भी 1-3 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 4-8 सीटें जा सकती हैं।

जन की बात के अनुसार, राजग को 91-117 सीटें मिल सकती हैं, तो महागठबंधन की सीटों का आंकड़ा 118-138 तक जा सकता है। लोजपा 5-8 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। अन्य को 3-6 सीटों पर ही संतोष करना होगा।

टीवी9 भारतवर्ष का एग्जिट पोल कहता है कि राजग 110-120 सीटें जीत सकता है। महागठबंधन के लिए 115-125 सीटों पर कामयाबी की संभावना है। लोजपा को ज्यादा फायदा ​नहीं मिलने जा रहा। यह पार्टी 3-5 सीटें जीत सकती है। अन्य को 10-15 सीटें मिलने की उम्मीद है।

टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल भी कांटे की टक्कर का संकेत दे रहा है। इसके अनुसार, राजग को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture