Dakshin Bharat Rashtramat

कांग्रेस देश से दुश्मनी रखने वालों के साथ हमेशा खड़ी रहती है: भाजपा

कांग्रेस देश से दुश्मनी रखने वालों के साथ हमेशा खड़ी रहती है: भाजपा

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव

नई दिल्ली/भाषा। भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर जामिया मिलिया इस्लामिया में 15 दिसंबर की हिंसा को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया और दावा किया कि मुख्य विपक्षी पार्टी देश से दुश्मनी रखने वालों के साथ हमेशा खड़ी होती है।

इससे पहले जामिया के पुस्तकालय में छात्रों पर पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के लाठियां भांजने से जुड़ा कथित वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा था।

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, कांग्रेस असामाजिक तत्वों और हिंसा में शामिल लोगों का लगातार समर्थन करती है। उसने सुरक्षा बलों और पुलिस के खिलाफ आवाज उठाई है।

उन्होंने कुछ नकाबपोश लोगों के हाथों में पत्थर लिए हुए नजर आने से जुड़े एक अन्य वीडियो का हवाला देते हुए सवाल किया कि छात्रों ने अपना चेहरा क्यों ढंक रखा था और वे हाथों में पत्थर लेकर कौनसी पढ़ाई कर रहे थे।

नरसिम्हा ने सवाल किया, कौनसे अकादमिक अनुशासन में विद्यार्थियों को पढ़ते समय मास्क पहनने और हाथों में पत्थर लेने की जरूरत होती है? राव ने आरोप लगाया, कांग्रेस हमेशा उन लोगों के साथ खड़ी होती है जो देश से दुश्मनी रखते हैं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture