भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने सावरकर के लिए भारत रत्न का प्रस्ताव रखा

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने सावरकर के लिए भारत रत्न का प्रस्ताव रखा

वीर सावरकर

मुंबई/भाषा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने मंगलवार को कहा कि वह केंद्र में अपनी पार्टी की अगुवाई वाली राजग सरकार से वीर सावरकर के नाम से लोकप्रिय विनायक दामोदर सावरकर को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग करेगी।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जारी चुनाव घोषणापत्र में प्रदेश इकाई ने समाज सुधारकों- ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को भी यह सम्मान देने की मांग की है।

नेता ने कहा कि घोषणापत्र में केंद्र सरकार के समक्ष यह विषय रखने की बात कही गई है। भाजपा के कई नेता सावरकर को प्रेरणा के तौर पर लेते हैं।

About The Author: Dakshin Bharat