उच्चतम न्यायालय ने येचुरी को जम्मू-कश्मीर में पार्टी के सहयोगी से मिलने की इजाजत दी

उच्चतम न्यायालय ने येचुरी को जम्मू-कश्मीर में पार्टी के सहयोगी से मिलने की इजाजत दी

सीताराम येचुरी

नई दिल्ली/भाषा। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी को उनके पार्टी सहयोगी मोहम्मद यूसुफ तारीगामी से मिलिने के लिए जम्मू-कश्मीर जाने की इजाजत दे दी।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की एक पीठ ने हालांकि येचुरी को निर्देश दिया कि जम्मू-कश्मीर जाकर वह सिर्फ तारीगामी से मिलें और अपनी यात्रा का इस्तेमाल किसी भी राजनीतिक उद्देश्य के लिए न करें।

पीठ ने कहा कि अगर येचुरी किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि में शामिल होते हैं तो अधिकारी इस बारे में उच्चतम न्यायालय को बताने के लिए स्वतंत्र हैं।

About The Author: Dakshin Bharat