Dakshin Bharat Rashtramat

आबादी नियंत्रित नहीं हुई तो बेमानी होगा विकास: कांग्रेस नेता रेड्डी

आबादी नियंत्रित नहीं हुई तो बेमानी होगा विकास: कांग्रेस नेता रेड्डी

सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस के डॉ. टी सुब्बीरामी रेड्डी ने देश की बढ़ती आबादी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर इस समस्या पर काबू नहीं पाया गया तो विकास का लाभ बेमानी हो जाएगा।

शून्यकाल में रेड्डी ने बढ़ती आबादी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में चीन को पीछे छोड़ कर भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

रेड्डी ने कहा कि अगर आबादी को नियंत्रित नहीं किया गया तो अर्थव्यवस्था, रोजगार और संसाधनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बेरोजगारी, पर्यावरण असंतुलन और शहरों की ओर पलायन की समस्या बढ़ेगी। ऐसे में विकास का लाभ बेमानी हो जाएगा।

उन्होंने मांग की कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं लाई जानी चाहिए, अन्यथा जनसंख्या पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता।

सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर गहन विचार विमर्श की जरूरत है। विभिन्न दलों के सदस्यों ने इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture