Dakshin Bharat Rashtramat

चुनाव को लेकर उदित राज का विवादित ट्वीट- ‘क्या उच्चतम न्यायालय भी धांधली में शामिल है?’

चुनाव को लेकर उदित राज का विवादित ट्वीट- ‘क्या उच्चतम न्यायालय भी धांधली में शामिल है?’

कांग्रेस नेता उदित राज

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता उदित राज ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर उच्चतम न्यायालय पर ​विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है, ‘क्या वो भी धांधली में शामिल है?’ एक ट्वीट में उदित राज ने लिखा, ‘सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं चाहता कि वीवीपैट की सारी पर्चियों को गिना जाए, क्या वो भी धांधली में शामिल है?’

कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘चुनावी प्रक्रिया में जब लगभग तीन महीने से सारे सरकारी काम मंद पड़े हुए हैं तो गिनती में दो-तीन दिन लग जाएं तो क्या फ़र्क़ पड़ता है?’ उन्होंने ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा और दिल्ली कांग्रेस को टैग किया है। इस ट्वीट के बाद काफी तादाद में यूजर्स ने कांग्रेस नेता की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय पर ऐसी टिप्पणी करना आपत्तिजनक है।

उदित राज का विवादित ट्वीट

इससे पहले एक ट्वीट में उदित राज ने लिखा, ‘भाजपा को जहां-जहां ईवीएम बदलनी थी, बदल ली होगी, इसीलिए तो चुनाव सात चरणों में कराया गया। और आप की कोई नहीं सुनेगा, चिल्लाते रहिए।’

चुनाव आयोग पर उदित राज का विवादित ट्वीट

कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोगों से कहा कि उन्हें सड़कों पर उतरना होगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘लिखने से कुछ नहीं होगा, रोड पर आना पड़ेगा। अगर देश को इन अंग्रेजों के गुलामों से बचाना है तो आंदोलन करना पड़ेगा साहब। चुनाव आयोग बिक चुका है।’

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture