भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, संबित पात्रा पुरी से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, संबित पात्रा पुरी से लड़ेंगे चुनाव

sambit patra bjp

नई दिल्ली/भाषा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात अपने 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।इस सूची में आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जहां 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। सूची में महाराष्ट्र के लिए छह और ओडिशा के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम भी शमिल हैं। इसके अलावा सूची में असम और मेघालय की लोकसभा सीटों के लिए एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा के पुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ेंगे।

About The Author: Dakshin Bharat