Dakshin Bharat Rashtramat

आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ/भाषा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को बताया कि पार्टी मुखिया अखिलेश आजमगढ़ सीट से और दल के वरिष्ठ नेता एवं मौजूदा विधायक आजम खान रामपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

आजमगढ़ सीट से इस वक्त अखिलेश के पिता एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। उन्हें सपा ने इस बार मैनपुरी से टिकट दिया है। अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। आजम खान रामपुर से सपा के मौजूदा विधायक हैं और इस बार वह रामपुर लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी होंगे।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture