Dakshin Bharat Rashtramat

नक्सल लिंक मामला: फैसले के बाद आक्रामक भाजपा, राहुल को दिया उनके ही अंदाज में जवाब

नक्सल लिंक मामला: फैसले के बाद आक्रामक भाजपा, राहुल को दिया उनके ही अंदाज में जवाब

rahul gandhi and amit shah

नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच वामपंथी कार्यकर्ताओं की नजरबंदी और नक्सल संबंधों के आरोपों को लेकर शुक्रवार को आए उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर आक्रामक रुख अपनाया है। उसने राहुल गांधी को उनके ही अंदाज में जवाब दिया। बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने वरवरा राव, अरुण फरेरा, वरनान गोन्साल्विज, सुधा भारद्वाज और गौतम नवलखा के मामले पर कहा कि एसआईटी बनाने की जरूरत नहीं। इनकी नजरबंदी चार हफ्तों के लिए बढ़ा दी गई है। यह भी कहा कि पुणे पुलिस मामले की जांच करेगी। न्यायालय ने कहा कि आरोपी को यह अधिकार नहीं कि जांच कौन करे।

इस फैसले के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने राहुल को उन्हीं के अंदाज में जवाब देने की कोशिश की है। बता दें कि पहले राहुल गांधी ने भीमा कोरेगांव हिंसा के संबंध में भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था। ​उन्होंने ​कहा था, ‘भारत में केवल एक एनजीओ के लिए जगह है और उसे आरएसएस कहते हैं।’

राहुल ने कहा, ‘सभी एनजीओ को बंद कर दो। सभी कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दो और जो शिकायत करे उसे गोली मार दो। नए भारत में आपका स्वागत है।’

अब अमित शाह ने ट्वीट किया। वे कहते हैं, ‘मूर्खता के लिए केवल एक ही जगह है और उसे कांग्रेस कहते हैं।’ शाह ने कहा, ‘भारत के टुकड़े-टुकड़े गैंग, माओवादी, फर्जी कार्यकर्ता और भ्रष्ट तत्व। जो ईमानदार हैं और काम कर रहे हैं, उन्हें बदनाम करो। राहुल गांधी की कांग्रेस में स्वागत है।’

भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की नीयत पर कई सवाल उठाए। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय के फैसले से स्पष्ट हो गया कि नक्सल संबंधों में उक्त कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की वजह राजनीतिक असहमति नहीं थी। पात्रा ने राहुल और कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि इनका एक ही मत था कि सरकार से असहमति जताने वालों को ​गिरफ्तार किया जा रहा है। पात्रा बोले, उच्चतम न्यायालय ने इस बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने इस फैसले को कांग्रेस की हार बताया। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को शर्म से सिर झुका लेना चहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल अपनी राजनीति के लिए देश की सुरक्षा को ताक पर रख रहे हैं।

ये भी पढ़िए:
– देखिए सर्जिकल स्ट्राइक का धमाकेदार वीडियो, हमारे जांबाजों ने धड़ाधड़ मारे आतंकी
– क्या सचमुच बहुत गुस्सैल हैं काजोल? बताया थप्पड़ का यह किस्सा
– इन दिनों किसके बच्चे संभालने में व्यस्त हैं आलिया और रणवीर? चौंका देगा यह नाम
 पाकिस्तानियों से शादी करने वाली मुस्लिम महिलाओं को चीन ने किया गायब, पति लगा रहे चक्कर

About The Author: Dakshin Bharat