Dakshin Bharat Rashtramat

धूमिल हो रही विपक्ष के महागठबंधन की आस, अब बोले केजरीवाल- कांग्रेस को मत देना वोट

धूमिल हो रही विपक्ष के महागठबंधन की आस, अब बोले केजरीवाल- कांग्रेस को मत देना वोट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बजने के साथ ही अन्य राज्यों में भी राजनेता सक्रिय हो गए हैं। चूंकि इन चुनावों को लोकसभा के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही लोकसभा चुनाव भी ज्यादा दूर नहीं हैं। ऐसे में विभिन्न दलों के राजनेता सियासी संभावनाओं को टटोलने में लगे हैं। कुछ अरसा पहले तक विपक्ष के जिस महागठबंधन का खासा शोर था, अब उसकी संभावनाएं धूमिल होती जा रही हैं।

विपक्ष के एक और चर्चित चेहरे ने इससे किनारा कर लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रुख से तो यही लगता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कांग्रेस को वोट न दें। इससे यह चर्चा छिड़ गई है कि केजरीवाल कांग्रेस के संभावित महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे।

केजरीवाल ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की है कि कांग्रेस को वोट न दें। केजरीवाल ने भाजपा और आप के कार्यों की भी तुलना की।

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना, यह वोट काटने वाली पार्टी है। उन्होंने दिल्ली में ‘आप’ को ही विकल्प बताया और कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को वोट नहीं करना चाहते। ऐसे में दिल्ली के लिए ‘आप’ ही विकल्प है।

वैसे केजरीवाल के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। पिछले दिनों ऐसी चर्चा थी कि यदि विपक्ष का महागठबंधन बना तो मोदी के विरोध के कारण केजरीवाल उसमें जा सकते हैं, लेकिन अब उन्होंने इस संभावना पर विराम लगा दिया।

यदि केजरीवाल कांग्रेस के साथ जाने का फैसला लेते तो उनकी छवि को काफी धक्का लगता। उन्होंने पूर्व में कांग्रेस के सहयोग से दिल्ली में सरकार बनाई थी, जिसके बाद काफी आलोचना हुई। साथ ही महागठबंधन में उन्हें अपनी कुछ सीटों की ‘कुर्बानी’ कांग्रेस के लिए करनी पड़ती। दिल्ली में जीत के बाद वे ऐसा करने का जोखिम नहीं लेना चाहेंगे।

ये भी पढ़िए:
– बैंक मैनेजर का कारनामा: अमीरों के खातों से रकम निकाल गरीबों को भेजी, बांट दिए करोड़ों
– राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मप्र में क्या है सीटों का गणित और कौन बिगाड़ सकता है चुनावी बिसात?
– इन 5 राज्यों में बज गया चुनावी बिगुल, जानिए कहां कब होगा मतदान
– बंदर को बस चलाना सिखा रहा था ड्राइवर, वायरल हुआ यह वीडियो
– क्या राजस्थान में तीसरे मोर्चे के नाम पर सियासी जुगलबंदी कांग्रेस को पहुंचाएगी नुकसान?

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture