Dakshin Bharat Rashtramat

स्वामी ने किया ऐसा ट्वीट कि आगबबूला हो गया मालदीव, जानिए क्या है मामला

स्वामी ने किया ऐसा ट्वीट कि आगबबूला हो गया मालदीव, जानिए क्या है मामला

subramanian swamy

स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि मालदीव में चुनावों के दौरान बाधा होने की स्थिति में भारत को उस पर आक्रमण कर देना चाहिए। इसके बाद मालदीव लाल हो गया और तुरंत भारत के उच्चायुक्त अखिलेश मिश्रा को समन जारी कर दिया।

नई दिल्ली। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने इस बार ऐसी बात कह दी है कि मालदीव आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने भारत के उच्चायुक्त को समन जारी कर दिया। स्वामी ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। यहां वे कई बार ऐसे बयान दे देते हैं जो उन्हें बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बना देते हैं। अब स्वामी ने एक ट्वीट किया है जिसके बाद मालदीव को गुस्सा आ गया।

स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि मालदीव में चुनावों के दौरान बाधा होने की स्थिति में भारत को उस पर आक्रमण कर देना चाहिए। इसके बाद मालदीव लाल हो गया और तुरंत भारत के उच्चायुक्त अखिलेश मिश्रा को समन जारी कर दिया। उल्लेखनीय है कि सितंबर में मालदीव में चुनाव हैं। वहां राजनीतिक टकराव के मद्देनजर चुनावों में बाधा पहुंचने की रिपोर्ट प्रकाशित हो चुकी हैं। इस विवाद को स्वामी के ट्वीट ने हवा दे दी जिन्होंने मालदीव पर हमले का सुझाव दिया।

इसके बाद स्वामी ने कहा है कि मालदीव में रहने वाले भारत के नागरिकों के साथ अनुचित व्यवहार सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह भारत का दायित्व है कि मालदीव में अपने नागरिकों की रक्षा करे। स्वामी ने सुझाव दिया कि आक्रमण भी विकल्प हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया ​कि वे सरकार का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

ये भी पढ़िए:
– शादी को लेकर इस महिला ने दे डाली ऐसी नसीहत, खूब देखा जा रहा यह वीडियो
– इस बैंक में है अकाउंट तो जल्द बदल लें एटीम कार्ड, वजह है बेहद खास
– भोजपुरी गाने पर चांदनी सिंह के डांस ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर हिट हुआ यह वीडियो
– वीडियो कॉल पर किया मां का अंतिम संस्कार, पार्सल से मंगवाईं अस्थियां!

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture