Dakshin Bharat Rashtramat

साकार करेंगे ‘अजेय भारत, अटल भाजपा’ का नारा: शेखावत

साकार करेंगे ‘अजेय भारत, अटल भाजपा’ का नारा: शेखावत

जोधपुर/दक्षिण भारत। भाजपा की राजस्थान प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नियुक्त होने के पश्चात सोमवार सुबह पहली बार जोधपुर पहुंचे केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट होकर विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे अजेय भारत, अटल भाजपा के नारे को साकार करेंगे। गजेन्द्र सिंह शेखावत को पार्टी ने नवम्बर में प्रस्तावित राज्य विधान सभा चुनाव की प्रबंधन समिति का संयोजक बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

संयोजक नियुक्त होने के पश्चात पहली बार जोधपुर पहुंचे शेखावत के स्वागत में पार्टी कार्यकर्ता उमड़ पड़े। रेलवे स्टेशन पर जोरदार नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं में उन्हें माला पहनाने की होड़ मची रही। बाद में कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठा लिया।

शेखावत ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ा दायित्व सौंपा है। सभी के सहयोग से वे इस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सिर्फ भाजपा में ही कोई कार्यकर्ता शून्य से शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के समक्ष कोई चुनौती ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संकल्प यात्रा के दौरान मिल रहा अपार जनसमर्थन इसी का सूचक है। इससे जाहिर है कि भाजपा सरकार ने केन्द्र और राज्य में जिस तरह से कार्य किया है उससे जनता बहुत उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी बांटने की राजनीति में विश्वास नहीं करती। पार्टी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। अब देश में सिर्फ विकास की राजनीति ही चलेगी।

ये भी पढ़िए:
– बंद कराने आए कांग्रेसियों को लौटना पड़ा बैरंग, व्यापारियों और सवर्ण समाज ने लगाए विरोधी नारे
– मुसलमानों पर चीन की ज्यादती, देशभक्ति सिखाने के नाम पर सैकड़ों लोगों को लिया हिरासत में
– मासूम की ज़िंदगी पर भारी पड़ा विपक्ष का भारत बंद, इलाज न मिलने से बीच रास्ते में मौत
– फ्राइड फूड देखते ही आ जाता है मुंह में पानी, क्या ये नुकसान सहने के लिए हैं तैयार?

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture