Dakshin Bharat Rashtramat

नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत, 63 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत, 63 साल की उम्र में निधन

gurudas kamat

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार को निधन हो गया। वे 63 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। कामत को हार्ट अटैक के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सोनिया गांधी के विश्वसनीय नेताओं में से थे। कामत मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं।

कामत के निधन पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कामत के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

गुरुदास कामत कांग्रेस के उन पुराने नेताओं में से एक थे जिन्होंने सरकार के अलावा संगठन में भी कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। कांग्रेस ने उन्हें गुजरात, राजस्थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन-दीव का प्रभार सौंपा था। उन्होंने 2017 में कांग्रेस से विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया था।

कामत यूपीए-2 में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री थे। वे केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। वे 2009 में पार्टी के टिकट पर मुंबई से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। उससे पहले भी उन्होंने लोकसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

ये भी पढ़िए:
– मंदसौर: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषियों को न्यायालय ने सुनाई फांसी की सजा
– सर्वे नतीजों में बतौर प्रधानमंत्री मोदी सबसे आगे, राहुल, केजरीवाल, ममता को छोड़ा पीछे
– युवती को रिझाने के लिए शहर में लगा दिए 300 होर्डिंग, अब पुलिस करेगी युवक पर कार्रवाई
– पाकिस्तान पर कब्जे की तैयारी में चीन, 5 लाख लोगों को बसाने के लिए करोड़ों में खरीदी जमीन

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture