Category archives for: Head Lines

पुलिस को बंदूक चलाने का शौक नहीं: जयललिता

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का कहना है कि राज्य पुलिस को बंदूक चलाने का शौक नहीं है और उसने 23 फरवरी को हुई मुठभेड़ में जरुरत होने पर ही जवाब में गोलियां चलाई थी। इस घटना में पांच संदिग्ध बैंक लुटेरों की मौत हुई थी। शहर के वेलाचेरी इलाके में गोलीबारी की घटना का [...]

कलाम के नाम पर मुलायम ने लगाया विराम

abdul-kalam

नई दिल्ली। देश के अगले राष्ट्रपति को लेकर किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एपीजे अब्दुल कलाम के समर्थन की बात करने वाले अपनी पार्टी के शाहिद सिददीकी की बात का खंडन किया तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने उप राष्ट्रपति हामिद [...]

असम में फिर चल पड़ा लेटर बॉक्स का जादू

गुवाहाटी। ई-मेल के इस जमाने में भले ही कुछ लोग अपनों को चिट्टियां लिखना भूल रहे हों और नई पीढी के लिए कभी घर का सदस्य लगने वाला डाकिया बीते जमाने की कहानी बन गया हो लेकिन असम में डाक विभाग की पत्र पेटिकाएं ‘लेटर बॉक्स’ की लोकप्रियता बढ रही है और लोग डाक विभाग [...]

राष्ट्रपति चुनाव के लिए कई दावेदार मैदान में: पासवान

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा प्रतिभा पाटिल के बाद देश के अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए कई दावेदार मैदान में होने की बात कही है। उन्होंने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘डॉ. राजेंद्र प्रसाद या जवाहरलाल नेहरू के जमाने में सोचना पड़ता था कि देश का [...]

खाद्य मुद्रास्फीति चिंतित, सरकार कदम उठाएगी: प्रणब

नई दिल्ली। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बढ़ती खाद्य मुद्रास्फीति को परेशान करने वाला बताते हुए सोमवार को कहा कि सरकार स्थिति को सुधारने के लिए आपूर्ति पक्ष की दिक्कतों को दूर करने को कदम उठाएगी। पिछले महीने के कुल मुद्रास्फीति आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया में वित्त मंत्री ने कहा, मार्च महीने में खाद्य मुद्रास्फीति [...]

गांधी का सामान खरीदने के लिए संगठन आगे आए

कानपुर। गांधीवादी लेखक गिरिराज किशोर द्वारा महात्मा गांधी की वस्तुओं की लंदन में नीलामी से क्षुब्ध होकर अपना पद्मश्री सम्मान वापस करने की खबर मीडिया में आने के बाद शहर की अनेक स्वंय सेवी संगठन उनके समर्थन में आ गए हैं। मानस संगम नामक संस्था ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा कि भारत सरकार इस [...]

अमरनाथ यात्रा की अवधि घटाने पर हिन्दू संगठनों ने किया विरोध

जम्मू। जम्मू कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 25 जून से प्रारंभ हो रही वार्षिक यात्रा की अवधि घटाए जाने के विरोध में अनेक हिन्दू संगठनों ने सोमवार यहां धरना प्रदर्शन किया। हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद्, श्री राम सेना बजरंग दल, पानुन कश्मीर एवं जम्मू वेस्ट असेंबली ने प्रेस क्लब के बाहर धरना [...]

हड़प्पा काल का नमूना है खीरसरा

अहमदाबाद। पश्चिमी कच्छ में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा तीन वर्ष तक खुदाई के बाद खीरसरा हड़प्पा कालीन प्रमुख स्थल के तौर पर सामने आया है जहां देखा जा सकता है कि करीब 4600 वर्ष पहले भी गुजरात का यह हिस्सा कितना आधुनिक हुआ करता था। वड़ोदरा में एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. जितेंद्र नाथ [...]

कर्नाटक को पानी देने के फैसले पर महाराष्ट्र सरकार पर बरसे ठाकरे

मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कर्नाटक के अभावग्रस्त जिलों को पानी देने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को सोमवार को चौंकानेवाला बताया और कहा कि कांग्रेस नीत सरकार ने राज्य के साथ धोखा किया है। पार्टी मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में ठाकरे ने कहा, ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र सरकार ने सांप को [...]

मॉडल मीनाक्षी थापा को बेरहमी से मारा

meenakshi-350_041712100042

मुंबई। जब पैसे एेंठने में नाकाम रहे तो अभिनेत्री व मॉडल मीनाक्षी थापा की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद मीनाक्षी के धड़ को सेफ्टी टैंक में और सिर को बस से बाहर फैंक हत्यारे वापस मुंबई लौट आए। मीनाक्षी की हत्या में गिरफ्तार दोनों मॉडलों ने पूछताछ के दौरान सारी सच्चाई [...]

ivyworks.net