Author Archive
Stories written by dakshin

राज्य सरकार की वचनबध्दता याद दिलाई उमा भारती ने

dharidevi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को पत्र लिख कर राज्य में श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के कारण सिध्दपीठ धारी देवी मंदिर को बचाने की राज्य सरकार की वचनबध्दता याद दिलाई है, और मंदिर को डूबने से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का [...]

आपत्तिजनक सामग्री पर एक महीने में पेश होगी रिपोर्ट : सिब्बल

Sibbal

नई दिल्ली। एनसीईआरटी की पुस्तक में प्रकाशित कई कार्टूनों में राजनीतिकों की खराब छवि पेश किए जाने पर संसद में सदस्यों की नाराजगी के बीच मानव संसाधन विकास कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव थोराट के नेतृत्व में नौवीं से 11वीं कक्षा के पुस्तकों में प्रकाशित सामग्रियों की समीक्षा [...]

सानिया एकल रैंकिंग में चढी, युगल में खिसकी

sania-mirza-wta-ranking

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में चार पायदान चढी है जबकि युगल में उसे तीन पायदान का नुकसान हुआ है। सानिया पिछले सप्ताह 191वीं पायदान पर थी लेकिन सोमार को जारी रैंकिंग में 187वीं पायदान पर है। युगल रैंकिंग में वह नौवें स्थान से खिसककर 12वें स्थान पर आ गई। [...]

विमान दुर्घटना में मारे गए 15 लोगों में 11 भारतीय

Nepal Plane Crash

काठमांडो। नेपाल के पर्वतीय उत्तरी इलाके में 18 यात्रियों को लेकर जा रहा निजी कंपनी का एक विमान सोमवार को पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 11 भारतीय सहित 15 लोग मारे गए। अधिकारियों ने कहा कि निजी अग्नि एयरलाइंस का डॉर्नियर विमान सोमवार को जॉमसोम हवाई अड्डे के निकट उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो [...]

देशी हैंडसेट कंपनियां भी होंगी अब स्मार्ट

Handset

नई दिल्ली। तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजार में अब देसी हैंडसेट कंपनियों ने भी हाथ आजमाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्मार्टफोन बाजार में फिलहाल ज्यादातर बड़े ब्रांडों का ही बोलबाला है लेकिन अब देसी कंपनियां भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। देश में हर माह करीब 10 लाख स्मार्टफोन बिक रहे [...]

इधर-उधर थूके तो नाम पड़ेगा ”थूको अंकल”

Spitting1

अयोध्या। आपकी यदि पान या पान मसाला खाकर इधर-उधर थूकने की आदत है तो सुधर जाइए क्योंकि बच्चे आप पर नजर रख रहे हैं, और सार्वजनिक स्थलों पर थूकते हीं वे आपका नाम ”थूको अंकल” रख देंगे। क्षेत्र को साफ सुथरा रखने का मंसूबा संजोए बच्चों का तर्क है कि इससे न सिर्फ लोगों की [...]

सच जल्द ही सामने आ जाएगा : मुख्यमंत्री

Akhilesh-Yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राज्य में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की कथित भागीदारी पर सीधी टिप्पणी से बचते हुए कहा कि सच जल्द ही सामने आ जाएगा। उन्होने सोमवार को यहां विधान भवन में विधान परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के [...]

…कल ही तो हमने कसमें खाईं थीं आज…

rajeev-shulka

नई दिल्ली। कल ही हमने कसमें खाईं थीं आज तो ऐसा न कीजिए। केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव शुक्ला ने सोमवार को राज्यसभा में यह टिप्पणी की, जब भारतीय जनता पार्टी के बलबीर पुंज गृहमंत्री चिदम्बरम का मामला उठाने के लिए प्रश्नकाल को स्थगित करने की मांग करने लगे। गौरतलब है कि रविवार को संसद [...]

पायलटों का आंदोलन जारी, यात्री परेशान

air-india

नई दिल्ली। एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल का सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। हड़ताल की वजह से राष्ट्रीय एयरलाइन को कम से कम 14 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, पायलट अपनी हड़ताल समाप्त करने और [...]

फिर पलटे येड्डीयुरप्पा

B-S-Yeddyurappa22

बेंगलूर। राज्य में भाजपा को थोड़ी राहत देते हुए असंतुष्ट पार्टी नेता बीएस येड्डीयुरप्पा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। हालांकि उन्होंने 70 विधायकों का समर्थन होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा पर हमला जारी रखा। 70 वर्षीय येड्डीयुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, [...]

ivyworks.net