Home  Lifestyle
एक स्वस्थ रिश्ते को बनाए रखना बहुत ही कठिन काम

ह्युंदई वर्ना ट्रान्सफॉर्म...चलाओ, तो जानो !

सम्पर्क में रहें...स्टाइल से

हर कदम नई सफलता की इबारत

प्रेरणास्त्रोत बनी रूखसाना

जारी है पत्रकार आरिफ का लेखन

हर उम्र को संगीत प्रभावित करता है

ज्वेल्स ऑफ इंडिया का आयोजन आज से

भारत में शिक्षा सुविधा सबसे अच्छी

आगे आया कोयंबटूर शहर

MAIN NEWS

भाजपा-झामुमो का सरकार बनाने का दावा पेश
भाजपा-झामुमो का सरकार बनाने का दावा पेश
मुझे मारना चाहता था मदनी
भगवान कृष्ण की ‘हाईटेक’ बांसुरी
भगवान कृष्ण की हाईटेक बांसुरी
गणेश मूर्ति का 13 करोड़ का बीमा
बिग बी को याद आए बापू
छह नक्‍सली ढेर, जवान शहीद
शासन पुण्य का भागी बन रहा है : बृजमोहन
महंगाई पर सरकार भी चिंतित

1 2 3 4 5 6 7 8 9

डांडिया रास की मची धूम

 

जोधपुर। शहर में शारदीय नवरात्रा के दौरान डांडिया रास की धूम मची हुई है। शहर में अनेक स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा गरबा नृत्य के लिए आकर्षक पांडाल सजाए गए हैं। सांझ ढलते ही युवा, बच्चे व महिलाएं इन पांडालों में गरबा नृत्य कर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। शहर का गांधी मैदान हो, चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड या भीतरी क्षेत्र में देर रात तक पंखीड़ा ओ पंखीड़ा जैसी स्वर लहरियां सुनाई दे रही हैं। पर्ल लेडीज क्लब की ओर से दिलीप गार्डन में आयोजित डांडिया और गरबा नृत्य कार्यक्रम में आकर्षक ड्रेसेज पहने कई महिलाओं और बच्चों ने डांडिया खेला। यहां कई कंपीटिशन भी रखे गए। सरस्वतीनगर सेक्टर ए स्थित सरस्वती पार्क में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रोजाना गरबा व डांडिया रास का आयोजन हो रहा है। इनमें महिला, बच्चे व नवयुवक बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। बुधवार का कार्यक्रम पूर्व विधायक जुगल काबरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता यशवंतराज मेहता ने की। मां चामुंडा की पूजा अर्चना के बाद ज्योंही गरबा नृत्य शुरू हुआ, इसमें भाग लेने के लिए उपस्थित बच्चों युवाओं व महिलाओं में होड़ सी लग गई। गरबा गीतों की मधुर धुन के बीच वहां मौजूद दर्शक भी झूमने लगे। क्रांति क्लब व गांछा नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में घंटाघर स्थित पाल हाऊस में नौ दिवसीय डांडिया रास-2009 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम 7:30 बजे प्रारंभ होने वाले गरबा में क्षेत्रवासी डांडिया नृत्य कर चामुंडा माता की अराधना कर रहे हैं। सचिव विजयसिंह परिहार ने बताया कि समारोह में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। दुर्गाष्टमी को एक शाम मां चामुंडा के नाम भजन संध्या होगी, जिसमें ख्यातनाम कलाकार भक्ति रस की सरिता बहाएंगे।  


Send Your Comment
Your Article:
Your Name:
Your Email:
Your Comment:
Send Comment:

PRINT

EMAIL


Engineered By: Royal Informative