|
|
|
|
जिंदा सांप खाने का शौकीन
|
| |
|
रांची। बिहार के आरा जिले के 35 वर्षीय जादूगर, निरंजन भास्कर का प्रिय भोजन जिंदा सांप हैं। वह प्रतिदिन अपने खाने में एक जिंदा सांप जरूर लेते हैं।
भास्कर के मुताबिक सात साल की उम्र से ही वह सांप को अपने आहार के रूप में ले रहे हैं। वह इसके पीछे की एक घटना सुनाते हैं। बचपन में स्कूल जाते समय एक नाग ने उन पर हमला कर दिया। प्रतिक्रिया स्वरूप छोटे भास्कर ने उस सांप को पूरी तरह चबा डाला। तब से जिंदा सांप को चबा कर खाना उनका शौक बन गया है। दो दशकों में वह करीब 10,000 सापों को खा चुके हैं। सांपों के उनके व्यंजन में करैत और नाग प्रजाति के सांप भी शुमार हैं। उनका दावा है कि जहरीले सांपों के साथ वह 40 दिनों तक रह सकते हैं। गिनीज बुक ऑॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अब तक सांपों के साथ ज्यादा से ज्यादा 32 दिन तक ही रहने का कीर्तिमान है। भास्कर इस कीर्तिमान को तोड़ना चाहते हैं।
|
|
|
|
|
|