Archive for: December, 2011

गालिब का वर्णन करने के लिए शब्द नहीं : गुलजार

gulzar

नई दिल्ली। चांदनी चौक के संकरी गलियों के बीच स्थित मिर्जा गालिब की हवेली में उनके जन्मदिन के मौके पर प्रसिध्द गीतकार गुलजार हरेक साल आते हैं। गुलजार ने बताया कि इन गलियों में होने वाली चहल-पहल उन्हें मशहूर उर्दू शायर के नजदीक लाता है। सफेद पैजामा और कुर्ता में नजर आ रहे गुलजार ने [...]

भगवद् गीता संबंधी याचिका खारिज

मास्को। रूस की एक अदालत ने बुधवार को भगवद् गीता के अनुवादित संस्करण पर पाबंदी लगाने संबंधी एक याचिका को खारिज कर दिया। इस मामले को लेकर खासा विवाद खड़ा हो गया था और इस मामले को लेकर ही भारत सरकार ने दिल्ली के रूसी राजदूत को तलब भी किया था। साइबेरिया के तोमस्क शहर [...]

अब लड़ाई सिर्फ कांग्रेस से

anna3

मुंबई। भीड़ नहीं जुटने और खराब स्वास्थ्य को देखते हुए अन्ना हजारे ने बुधवार को अपना अनशन दूसरे दिन ही तोड़ दिया। यह अनशन तीन दिनों तक चलने वाला था। इसके साथ ही उन्होंने जेल भरो आंदोलन और सांसदों के आवासों के घेराव सहित अन्य योजनाओं को भी रद्द कर दिया है। एमएमआरडीए मैदान में [...]

नए निर्देशकों, छोटे बजट की फिल्मों ने मचाया धमाल

dobhi

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लिए वर्ष 2011 नए निर्देशकों और छोटे बजट की फिल्मों का रहा जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। नए निर्देशकों के साथ अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण ने काम करने में संकोच नहीं किया और यह फार्मूला दर्शकों के पैमाने पर हिट साबित हुआ। किरण राव, सोहन [...]

अन्नाजी चोरों को पकड़ते हैं, इसलिए हम यहां आए हैं

crowd

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में टीम अन्ना के धरने और अनशन के कार्यक्रम में दो नन्हीं सी जुड़वा बहनें सबके आकर्षण का एक केंद्र बनी हुई हैं। ये दोनो बच्चियां लोकपाल और आंदोलन का मतलब भले ही न समझती हों, लेकिन गांधीवादी अन्ना हजारे के समर्थन में सुबह से लेकर शाम तक यहां मौजूद रहती [...]

अदालत में अन्ना की याचिका खारिज

anna12

मुंबई में होगा अनशन रालेगण सिध्दी/नई दिल्ली। अन्ना हजारे ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह 27 दिसंबर से तीन दिन के अनशन पर एमएमआरडीए के मैदान में बैठेंगे और उसके लिए चंदे से किराए के सात लाख रुपए इकट्ठे करेंगे। बंबई उच्च न्यायालय ने आज मैदान के किराये में रियायत संबंधी हजारे पक्ष की [...]

अकुंजी सहित सात एथलीटों पर प्रतिबंध

akunji

नई दिल्ली। एशियाई खेलों की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता अश्विनी अकुंजी समेत भारत की शीर्ष सात महिला एथलीटों पर इस साल डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया गया जिससे अगले साल लंदन ओलंपिक में खेलने की उनकी उम्मीदें ध्वस्त हो गई। इन सात एथलीटों में छह रिले धाविकाएं मनदीप [...]

संसद पर बहुत कम भरोसा : केजरीवाल

arvind_kejriwal

नई दिल्ली। सांसदों पर प्रहार करते हुए टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में लोकपाल विधेयक पर हुई बहस को सुनकर उनका संसद पर बहुत कम भरोसा रह गया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, सांसद कहते हैं कि संसद पर भरोसा रखो। मेरी मां कहती हैं भगवान शिव में [...]

सरकार को जनता की आवाज सुननी होगी : हजारे

anna-sec

रालेगण सिध्दी। नए लोकपाल विधेयक की आलोचना करते हुए अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को विधेयक का मसौदा तैयार करते समय इस प्रक्रिया में आम जनता को भी शामिल करना चाहिए। हजारे ने कांग्रेसजन को इंगित कर राजीव गांधी का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने पंचायती राज विधेयक लाने से पहले [...]

बैंक ग्राहकों को ठगने वाले धरे गए

chor1

बेंगलूर। निजी क्षेत्र के मशहूर एचएसबीसी बैंक के एक प्रबंधक और उसके पिता को बैंक के ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध तरीके से कमाए हुए 1.33 करोड़ रुपए की राशि बरामद कर ली है। शहर पुलिस आयुक्त बीजी ज्योति [...]

ivyworks.net