Archive for: November, 2011

नागिन के कारण दहशत फैली

nagin

जबलपुर। न्यू कंचनपुर निवासी आरपी गोंटिया के यहां एक नागिन ने पिछले चार दिनों से घर के सदस्यों को परेशान करके रखा था। घर के सदस्यों की रात दहशत में कट रही थी। जब भी उसे भगाने का प्रयास किया जाता था, वह कहीं जाकर छुप जाती थी जब यह नागिन शुक्रवार को फिर दिखी [...]

बल्लारी चुनाव : भाजपा लड़ रही है प्रतिष्ठा की लड़ाई

yeddu123456

बेंगलूर । राज्य के बल्लारी (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र में 30 नवंबर को होने वाला उपचुनाव सत्ताधारी भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है जहां उसका मुकाबला कुछ समय पूर्व इसी पार्टी के करिश्माई नेता रहे और अब निर्दलीय उम्मीदवार बने बी श्रीरामुलू से है। श्रीरामुलू ने अपने निकट सहयोगी जी जनार्दन रेड्डी से [...]

नए लोकायुक्त की नियुक्ति का निर्णय राज्यपाल लेंगे : मुख्यमंत्री

cm2

मैसूर। राज्य के मुख्यमंत्री डीवी सदानन्द गौड़ा ने रविवार को यह स्पष्ट कर दिया कि राज्य के नए लोकायुक्त की नियुक्ति के निर्णय पर गेंद अब राज्यपाल हंसराज भारद्वाज के पाले में हैं क्योंकि सरकार नए लोकायुक्त के लिए पहले ही केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एसआर बन्नूरमठ के नाम का प्रस्ताव रख चुकी है। [...]

रिहायसी इलाकों में घुस जाते हैं जंगली जानवर

animals

मैसूर। मैसूर क्षेत्र में हाल के दिनों में जंगली जानवरों के शहरी इलाके में घुस जाने से मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं में वृध्दि हुई है और जंगली जानवरों को आवासीय क्षेत्र में आने से रोकने तथा इस स्थिति को नियंत्रित करना वन अधिकारियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो चुका है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार [...]

‘मधुकरमुनि जैन समाज के चमकते सितारे थे’

madhukarmuni

बेंगलूर। हीराबाग में रविवार को श्रमण संघीय युवाचार्य श्री मिश्रीमलजी म. सा. ‘मधुकर’ की जयंती एवं उनका पुण्य स्मृति दिवस तप त्याग से मनाया गया। उपप्रवर्तक विनयमुनिजी म. सा. ‘भीम’, उपाध्याय प्रवीणऋषिजी म. सा., उपप्रवर्तक गौतममुनिजी म. सा. ‘प्रथम, निरंजनमुनिजी, सन्मतिमुनिजी ‘साहिल, वैभवमुनिजी, तीर्थेशऋषिजी एवं महासती सत्यप्रभाजी आदि के सान्निध्य में युवाचार्य मधुकरमुनिजी म. सा. [...]

चिकपेट मंदिर में हर्षोल्लास से हुआ संतों का मंगल प्रवेश

SONY DSC

बेंगलूर। स्थानीय आदिनाथ जैन श्वेताम्बर संघ चिकपेट के तत्वावधान में आदिनाथ जैन मंदिर की प्रतिष्ठा 30 नवम्बर को आचार्यश्री अशोकरत्नसूरीश्वरजी, राजयशसूरीश्वरजी, अमरसेनसूरीश्वरजी, चन्द्रयशसूरीश्वरजी एवं रत्नयशसूरीश्वरजी सहित अनेक साधु-साध्वियों की निश्रा में होगी। रविवार को सभी पांचों आचार्यों एवं अन्य साधु साध्वियों ने बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में एक विशाल शोभायात्रा के साथ मंदिर में प्रतिष्ठा [...]

मनमोहन का लुटेरों से वास्ता : सुषमा

Sushma-Swaraj

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किसी मामले की कोई जानकारी ही नहीं है तो वह किस मर्ज की दवा हैं और ऐसे प्रधानमंत्री की रहबरी पर हमें मलाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर मामले में ठीकरा अपने सहयोगी दलों पर [...]

ममता बनर्जी ने बतौर मुख्यमंत्री छह माह पूरे किए

Kishan Vision

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पिछले तीन दशक से सत्ता में जमे वाममोर्चा को बाहर का रास्ता दिखाने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के रूप में छह माह की अवधि पूरी कर ली है लेकिन उनकी सरकार दो लाख करोड़ रुपए के ऋण बोझ, माओवादी मुद्दे तथा सहयोगी दल कांग्रेस के साथ असहज [...]

अपराधियों का स्वर्ग बना हरिद्वार

haridwar

हरिद्वार। विश्व प्रसिध्द तीर्थ नगरी हरिद्वार उत्तर प्रदेश के अपराधियों के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है। मालेगांव धमाकों के आरोपी असीमानंद की शरणस्थली रह चुकी इस धर्मिक नगरी में इस वर्ष अब तक हत्याओं की 50 से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनमें रूडकी उप कारागार के डिप्टी जेलर की [...]

राहुल गांधी का उप्र दौरा 22 से

rahul1

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पार्टी की चुनावी संभावनाओं को चमकाने की कवायद में जुटे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का प्रदेश दौरा 22 नवम्बर से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने बताया, राहुल गांधी 22 नवम्बर को बाराबंकी से अपने प्रदेश दौरे की शुरुआत करेंगे जिसका समापन बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती [...]