Archive for: July 28th, 2011

भारत से दोस्ती करे तो तरक्की करेगा पाक : फारुक

farooq

जैसलमेर। फारुक अब्दुल्ला ने जैसलमेर प्रवास के दौरान वार्ता से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा एयर इंडिया की उड़ानों को जम्मू कश्मीर के आकाश मार्ग से पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी जाती है और विमानों को दिल्ली होकर पाकिस्तान जाने के लिए लम्बा चक्कर लगाना पड़ता है। उन्होंने [...]

फिल्मी दुनिया में प्रवेश करना एक संयोग : नेहा

फिल्मों में आना भी संयोग ही था। जब फिल्मों में आ गई, तो मैंने एक्टिंग को गंभीरता से लेना शुरू किया। मैंने इसे अपना प्रोफेशन बना लिया।

नेहा धूपिया की दो फिल्में ‘गांधी टू हिटलर‘ और ‘पप्पू कांट डांस साला‘ आ रही हैं। एक फिल्म में वे जर्मनी के तानाशाह हिटलर की पत्नी इवा ब्राउन की भूमिका में दिखेंगी और दूसरी में फंकी टाइप के रोल में। नेहा बताती हैं, इवा के कैरेक्टर में ढलना मेरे लिए बेहद मुश्किल था। उसके बारे [...]

शाही शादी का असर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर

kate

लंदन। राजकुमार विलियम तथा केट मिडलटन की शादी से ब्रिटेन की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को मदद मिलने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन नवीनतम सरकारी आंकड़े बताते हैं कि आर्थिक वृध्दि दर को प्रभावित करने वाली कुछ घटनाओं में यह बहुप्रचारित शादी भी शामिल है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा है कि 30 जून को [...]

मध्यम वर्ग की थाली से फल,सब्जियां गायब

महंगाई की वजह से मध्यम वर्ग के लोगों को अपने खर्च में कटौती करने को मजबूर होना पड़ता है।

नई दिल्ली। फल और सब्जियों की आसमान छूती कीमतों का नतीजा यह है कि लगभग 55 प्रतिशत निम्न मध्यम वर्ग परिवारों की थाली से या तो यह बिल्कुल गायब हो चुकी हैं अथवा इनका अंश बहुत मामूली रह गया है। यह स्थिति देश के चार बड़े महानगरों दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता के साथ-साथ अहमदाबाद, [...]

मारुति वर्ष 2012-13 में 3,000 करोड़ रुपए पूंजी निवेश करेगी

maruti

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा है कि वह वर्ष 2012-13 में क्षमता विस्तार एवं नए माडल पेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब 3,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी चालू वित्त वर्ष में मानेसर संयंत्र में एक नई असेंबली इकाई लगाने, विपणन, अनुसंधान एवं विकास एवं नए [...]

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगी रेलवे

नई दिल्ली। दुर्घटना के बाद बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा उसे बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने अत्याधुनिक उपकरण खरीदने का निर्णय किया है। रेलवे 500 करोड़ रुपए की लागत से उच्च प्रौद्योगिकी वाले उपकरण खरीदेगी। इन उपकरणों में उच्च गति वाले दुर्घटना राहत ट्रेन (सेल्फ-प्रोपेल्ड), प्लाजमा कटर्स तथा 175 टन क्षमता की क्रेन्स [...]

यादों को ताजा कर देता है द्रास युध्द स्मारक

drass1

द्रास। कारगिल युध्द में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रध्दा अर्पित करने और इस युध्द के संबंध में जानने के लिए रोज दर्जनों पर्यटक द्रास युध्द स्मारक के आते हैं। राज्य के राष्ट्रीय राजमार्ग -1डी पर बने इस स्मारक में एक बड़ा स्तंभ है जिस पर वर्ष 1999 के युध्द में शहीद हुए अधिकारियों और [...]

विश्वास नहीं कि सरकार कोई कार्रवाई करेगी : हेगड़े

santosh

बेंगलूर। अवैध खनन पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने जा रहे कर्नाटक के लोकायुक्त न्यायमूर्ति संतोष हेगड़े को इस बात का विश्वास नहीं है कि सरकार इस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई करेगी । उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति हेगड़े ने कहा , जैसा मैंने कल भी कहा था, मुझे इस बात का यकीन नहीं [...]

रेल हादसे और बुलेट ट्रेन का सपना

train_crash

नई दिल्ली।    बीते दिनों चीन ने सबसे तेज दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन को पटरी पर उतारा। इसके कुछ दिन बाद अपने देश में भी तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। फिलहाल इन बुलेट ट्रेनों को पांच राज्यों तक ही सीमित रखा जाएगा। तेज रफ्तार ट्रेनें मौजूदा वक्त की जरूरत हैं, ऐसे [...]

इंग्लैंड दोबारा नंबर 1 बनने को तैयार : स्ट्रॉस

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को 196 रन से करारी शिकस्त देकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है।

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट कप्तान एंड्रयू स्ट्रास शुरुआती टेस्ट में जीत हासिल करने से काफी खुश हैं और वह मानते है कि उनकी टीम भारत को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक टीम बनने को तैयार है। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को 196 रन से करारी [...]

ivyworks.net