बैंकॉक/एएफपी। जलवायु परिवर्तन पर बातचीत की मेजबानी के लिए तैयार बैंकॉक खुद को पर्यावरण संकट से बचाने के लिए जूझ रहा है। गौरतलब है कि मौसम से जुड़ी एक गंभीर चेतावनी में कहा गया है कि यह शहर महज एक दशक में आंशिक रूप से पानी में डूब जाएगा।
थाईलैंड की राजधानी में संयुक्त राष्ट्र के अगले जलवायु सम्मेलन की तैयारी के लिए मंगलवार से बैठकों का दौर शुरू हो रहा है। तापमान बढ़ने, मौसम के असामान्य पैटर्न के समय के साथ और बदतर होने की आशंका जताई गई है। इससे सरकारों पर 2015 की पेरिस जलवायु संधि को अमली जामा पहनाने का दबाव और बढ़ गया है।
चीन में मिले बौद्ध चित्रमय कंदरा के अवशेष
चीनी पुरातत्वविदों ने पश्चिमोत्तर शांक्शी प्रांत से मिंग वंश (1368-1644) के दौरान की बौद्ध चित्रमय कंदराओं के अवशेषों का पता लगाया है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि यूलिन शहर के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सूइड काउंटी में एक स्थल पर यह खोज की गई।
यहां मिट्टी से बनी छह चित्रमय कंदराएं मिली हैं। प्रांतीय पुरातात्विक शोध संस्थान के मुताबिक, इनमें सबसे बड़ी कंदरा की गहराई 5.7 मीटर है। इन कंदराओं में मूर्तियां, भित्तिचित्र और पाषाण द्वारों के छज्जे भी मिले हैं। प्रांत में यह पहला अवसर है जब मिंग वंश काल में मिट्टी की पहली बौद्ध चित्रमय कंदराओं के अवशेषों की खोज हुई है।
ये भी पढ़िए:
– यहां आज भी राधा संग आते हैं श्रीकृष्ण, जिसने भी देखना चाहा, वह हो गया पागल!
– जब बेंगलूरु में कथित ‘चुड़ैल’ के डर से दरवाजे पर लिखते थे यह बात, इसी से जुड़ी ‘स्त्री’ की कहानी
– पाकिस्तान रेंजर्स ने अखबार में विज्ञापन छापकर किया हिंदुओं का अपमान! खूब हो रहा विरोध
– प्रेमिका के साथ छुट्टियां मनाने गए थे मंत्री, एक भूल पड़ी भारी, आते ही देना पड़ा इस्तीफा!